1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. लगातार तीसरे दिन गिरा बाजार, सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट

लगातार तीसरे दिन गिरा बाजार, सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट

नई दिल्ली : लगातार दो दिनों से जारी बाजार की गिरावट आज भी नहीं थमी। आज दिन के शुरुआती कारोबार के साथ बाजार ने खूब संभलने की कोशिश की, लेकिन बाजार बढ़त के निशान को

लगातार तीसरे दिन गिरा...- India TV Hindi
लगातार तीसरे दिन गिरा बाजार, सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट

नई दिल्ली : लगातार दो दिनों से जारी बाजार की गिरावट आज भी नहीं थमी। आज दिन के शुरुआती कारोबार के साथ बाजार ने खूब संभलने की कोशिश की, लेकिन बाजार बढ़त के निशान को छू नहीं पाया। आज कारोबार के आखिरी घंटों में सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 27,825.83 से स्तर पर और निफ्टी ने 8,441.3 अंक तक का गोता लगा दिया। जानकारों का मानना है कि जीएसटी और लैंड बिल को लेकर जारी गतिरोध सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जारी रस्साकशी के चलते शेयर बाजार में गिरावट का माहौल है।

 

आज दिन का कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 235 अंक गिरकर 27866 के स्तर पर और निफ्टी 63 अंक गिरकर 8462 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। आपको बता दें कि इस गिरावट के कारण एसबीआई, हिंडाल्को और टाटा मोटर्स में 4% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं स्मॉल कैप इंडेक्स 1.10% गिरकर 11921 के स्तर पर और मिडकैप इंडेक्स 0.40% के गिरावट के साथ 11510 के स्तर पर बंद हुआ। बैंकिंग, ऑटो, इंफ्रा, रियल्टी सेक्टर इंडेक्स भी 1% से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए हैं।