1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, रुपया डॉलर के मुकाबले 4 पैसे मजबूत

बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, रुपया डॉलर के मुकाबले 4 पैसे मजबूत

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 10.09 बजे 228.95 अंकों की तेजी के साथ 27,545.12 पर और

बढ़त के साथ खुले शेयर...- India TV Hindi
बढ़त के साथ खुले शेयर बाजार, रुपया डॉलर के मुकाबले 4 पैसे मजबूत

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 10.09 बजे 228.95 अंकों की तेजी के साथ 27,545.12 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 72.15 अंकों की तेजी के साथ 8,297.10 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांस सेंसेक्स सुबह 111.02 अंकों की तेजी के साथ 27,427.19 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.35 अंकों की तेजी के साथ 8,259.30 पर खुला।

रुपए ने की मजबूत शुरुआत

आज के दिन के शुरुआती कारोबार में रुपए ने मजबूत की। भारतीय रुपया डॉलर के  मुकाबले 4 पैसे की मजबूती के साथ 63.51 पर खुला। आप को के बता दें कि शुक्रवार को रुपया63.55 पर बंद हुआ था।