मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.32 बजे 24.73 अंकों की तेजी के साथ 24,918.54 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 18.80 अंकों की तेजी के साथ 7,577.60 पर कारोबार करते देखे गए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 78.20 अंकों की तेजी के साथ 24,972.01 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 28.90 अंकों की तेजी के साथ 7,587.70 पर खुला।
रुपया हुआ मजबूत
मंगलवार के कारोबारी दिन में रुपए में मामूली तेजी दिखी। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की मजबूती के साथ 66.77/$ पर खुला। आप को बता दें कि सोमवार को रुपया 36 पैसे गिरकर 66.82 के स्तर पर बंद हुआ था।