मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.28 बजे 36.96 अंकों की तेजी के साथ 27,682.11 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 20.25 अंकों की तेजी के साथ 8,338.65 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 17.76 अंकों की गिरावट के साथ 27,627.39 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 2.05 अंकों की गिरावट के साथ 8,316.35 पर खुला।
रुपया हुआ मजबूत
आज के दिन के शुरुआती कारोबार में रुपए ने की मजबूत शुरुआत। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की मजबूती के साथ 63.76 पर खुला। आपको बता दें कि सोमवार को रुपया 63.84 पर बंद हुआ था।