1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. 51 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ मजबूत

51 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ मजबूत

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.26 बजे 51.15 अंकों की तेजी के साथ 27,612.53 पर और निफ्टी भी लगभग इसी

51 अंकों की तेजी के साथ...- India TV Hindi
51 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स, रुपया हुआ मजबूत

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.26 बजे 51.15 अंकों की तेजी के साथ 27,612.53 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 15.80 अंकों की तेजी के साथ 8,376.80 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 68.83 अंकों की तेजी के साथ 27,630.21 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 10.10 अंकों की तेजी के साथ 8,371.10 पर खुला।

रुपया हुआ मजबूत
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की मजबूती के साथ 64.11 पर खुला। आप को बता दें कि सोमवार को रुपया 64.11 पर बंद हुआ था।