1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, रुपया हुआ सुस्त

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, रुपया हुआ सुस्त

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.21 बजे 15.52 अंकों की गिरावट के साथ 28,282.61 पर

शेयर बाजार के शुरुआती...- India TV Hindi
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, रुपया हुआ सुस्त

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.21 बजे 15.52 अंकों की गिरावट के साथ 28,282.61 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 8.35 अंकों की गिरावट के साथ 8,580.30 पर कारोबार करते नजर आए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 28.98 अंकों की तेजी के साथ 28,327.11 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 7.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,580.80 पर खुला।

रुपया हुआ कमजोर
बाजार के शुरुआती कारोबार में रुपए ने की कमजोर शुरुआत। एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 63.76 पर खुला। आप के बता दें कि गुरुवार को रुपया 63.76 पर बंद हुआ था।