मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 11.08 बजे 8.20 अंकों की गिरावट के साथ 28,214.88 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 4.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,563.20 पर कारोबार करते देखे गए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 68.80 अंकों की तेजी के साथ 28,291.88 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.85 अंकों की तेजी के साथ 8,585.80 पर खुला।
रुपया हुआ कमजोर
बाजार के शुरुआती कारोबार में रुपए ने की कमजोर शुरुआत। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 3 पैसे की कमजोरी के साथ 63.77 पर खुला। आप को बता दें कि बुधवार को रुपया 63.74 पर बंद हुआ था।