1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, रुपए में हुई मजबूती

गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, रुपए में हुई मजबूती

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को गिरावट का रुख देख गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10 बजे 9.29 अंकों की गिरावट के साथ 27,678.43 पर और निफ्टी भी लगभग

गिरावट के साथ खुले...- India TV Hindi
गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, रुपए में मजबूती

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को गिरावट का रुख देख गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10 बजे 9.29 अंकों की गिरावट के साथ 27,678.43 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 2.15 अंकों की गिरावट के साथ 8,360.90 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 अंकों पर आधारित संवेदी सूचकांस सेंसेक्स सुबह 6.23 अंकों की गिरावट के साथ 27,681.49 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.80 अंकों की तेजी के साथ 8,364.85 पर खुला।

रुपए में हुई मजबूती
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज हुई। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की मजबूती के साथ 63.54 पर खुला। आप क बता दें कि बुधवार को रुपया 63.59 पर बंद हुआ था।