1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में बढ़त के साथ रुपए में भी तेजी

शेयर बाजार में बढ़त के साथ रुपए में भी तेजी

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.31 बजे 174.62 अंकों की तेजी के साथ 27,290.45

शेयर बाजार में बढ़त के...- India TV Hindi
शेयर बाजार में बढ़त के साथ रुपए में भी तेजी

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.31 बजे 174.62 अंकों की तेजी के साथ 27,290.45 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 39.70 अंकों की तेजी के साथ 8,214.30 पर कारोबार करते देखे गए।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 91.93 अंकों की तेजी के साथ 27,207.76 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.55 अंकों की तेजी के साथ 8,201.15 पर खुला।

रुपए ने की मजबूत शुरुआत
आज के दिन के शुरुआती कारोबार में रुपए ने मजबूती दिखाई। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की मजबूती के साथ 63.68 पर खुला। आप के बता दें कि गुरुवार को रुपया 63.73 पर बंद हुआ था।