1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार उछला, रुपए में आई मजबूती

शेयर बाजार उछला, रुपए में आई मजबूती

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे 107.21 अंकों की तेजी के साथ 28,053.01 पर और

शेयर बाजार उछला, रुपए...- India TV Hindi
शेयर बाजार उछला, रुपए में आई मजबूती

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे 107.21 अंकों की तेजी के साथ 28,053.01 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 19.75 अंकों की तेजी के साथ 8,464.65 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 27.32 अंकों की तेजी के साथ 27,973.12 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 4.80 अंकों की गिरावट के साथ 8,440.10 पर खुला।

रुपया हुआ मजबूत
आज के दिन के शुरुआती कारोबार में रुपए ने मजबूत शुरुआत। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की मजबूती के साथ 63.43 पर खुला। ऐप को बता दें कि गुरुवार को रुपया 63.51 पर बंद हुआ था।