1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार आई तेजी, रुपया हुआ कमजोर

सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार आई तेजी, रुपया हुआ कमजोर

नई दिल्ली: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.52 बजे 67.34 अंकों की तेजी के साथ

सप्ताह के पहले दिन...- India TV Hindi
सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार आई तेजी, रुपया हुआ कमजोर

नई दिल्ली: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.52 बजे 67.34 अंकों की तेजी के साथ 27,728.74 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 19.25 अंकों की तेजी के साथ 8,379.80 पर कारोबार करते देखा गया। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 77.92 अंकों की तेजी के साथ 27,739.32 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.70 अंकों की तेजी के साथ 8,397.25 पर खुला।

रुपए हुआ कमजोर
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में कमजोरी देखी गई। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 5 पैसे की कमजोरी के साथ 63.44 पर खुला। आपको बता दें कि शुक्रवार को रुपया 63.39 पर बंद हुआ था।