1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. भारत में बढ़ा हवाई सफर का क्रेज, ट्रैफिक हुआ 16 प्रतिशत से ज्यादा

भारत में बढ़ा हवाई सफर का क्रेज, ट्रैफिक हुआ 16 प्रतिशत से ज्यादा

नई दिल्ली: जून महीने में घरेलू हवाई यातायात में 16.3 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई जो अमेरिका और चीन सहित सात प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सबसे अधिक है। इस दौरान हवाई किराए कम

भारत में बढ़ा हवाई सफर...- India TV Hindi
भारत में बढ़ा हवाई सफर का क्रेज, ट्रैफिक हुआ 16 प्रतिशत से ज्यादा

नई दिल्ली: जून महीने में घरेलू हवाई यातायात में 16.3 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई जो अमेरिका और चीन सहित सात प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सबसे अधिक है। इस दौरान हवाई किराए कम रहने से अधिक लोगों ने विमान यात्रा की। आईएटीए की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जून माह में वैश्विक स्तर पर औसत घरेलू यातायात 6.5 प्रतिशत बढ़ा जिसमें चीन में 12.1 प्रतिशत और रूस में 10 प्रतिशत से कम की वृद्धि दर्ज की गई।

घरेलू यात्रा की मांग जून, 2014 की तुलना में जून, 2015 में 6.5 प्रतिशत अधिक रही। इस दौरान, घरेलू क्षमता में छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि भरी हुई सीटों की हिस्सेदारी 4 प्रतिशत बढ़कर 82.2 प्रतिशत रही। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की मांग पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 5.3 प्रतिशत अधिक रही।
 
आईएटीए के महानिदेशक व मुख्य कार्यकारी टोनी टेलर ने कहा, उद्योग और सरकार के बीच बातचीत महत्वपूर्ण है नई विमानन नीति की सन्निकट घोषणा के साथ हमें सरकार से काफी उम्मीदें हैं।