1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. जल्द ही बनेंगे दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशन वाई फाई ज़ोन

जल्द ही बनेंगे दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशन वाई फाई ज़ोन

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो स्टेशनों में जल्दी ही बई फाई की सुविधा मिलेगी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक अभी शुरुआत में पांच स्टेशन- राजीव चौक, विश्वविद्यालय, केंद्रीय सचिवालय, और हौज खास को इस सेवा के

जल्द ही वाई फाई बनेंगे...- India TV Hindi
जल्द ही वाई फाई बनेंगे दिल्ली के चुनिंदा मेट्रो स्टेशन

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो स्टेशनों में जल्दी ही बई फाई की सुविधा मिलेगी। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक अभी शुरुआत में पांच स्टेशन- राजीव चौक, विश्वविद्यालय, केंद्रीय सचिवालय, और हौज खास को इस सेवा के लिए चुना गया है।

दिल्ली मेट्रो और रेल कारपोरेशन ऑफ इंडिया के सहमति हस्ताक्षर के बाद बुधवार को इसकी घोषणा हुई थी।

बयान के मुताबिक, "एमओयू के मुताबिक अगले सात महीने में उपकरण स्थापित किए जा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो अपने स्टेशनों और रेलगाड़ियों में वाईफाई आधारित इंटरनेट सेवा देने की संभावना तलाश कर रही है। यह एमओयू इस दिशा में पहला कदम है।"

बयान में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि रेल टेल जरूरी सर्वेक्षण करेगी, उपकरण स्थापित करेगी और स्थापित अवसंरचना का रखरखाव करेगी।