1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. जानिए शेयर बाजार के लिए कैसे अलग है पिछले साल से यह मई

जानिए शेयर बाजार के लिए कैसे अलग है पिछले साल से यह मई

ऩई दिल्ली: देश में भारी बहुमत से बनी मोदी सरकार ने पिछले साल मई में शेयर बाजार के लिए मशहूर  कहावत "Sell In May And Go Away" को भारतीय बाजार पर चरित्रार्थ नहीं होने दिया।

इस साल की मई पिछले साल से बहुत अलग

मिंट डायरेक्ट के रिसर्च हेड अविनाश गोरक्षकर का मानना है कि पिछले साल मई महीने के ट्रिगर इस साल से एकदम अलग है। पिछले साल बाजार में मजबूत सरकार बनने की उम्मीद, रिफॉर्म में तेजी आने की भरोसा जैसी तमाम चीजों की उम्मीद में खरीददारी हुई थी। जबकि इस साल बाजार के फंडामेंटल काफी कमजोर हैं। मसलन बड़ी कंपनियों की ओर से कमजोर तिमाही नतीजे, विदेशी संस्थागत निवेशको के साथ उलझा टैक्स विवाद, कमजोर मानसून के बाद महंगाई बढ़ने का खतरा आदि। ऐसे में बाजार के लिए इस साल मई का महीना कमजोर रहने की आशंका है।

अगली स्लाइड में पढ़े क्या हो निवेशको की रणनीति...