1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में आई तेजी, रुपया भी हुआ मजबूत

शेयर बाजार में आई तेजी, रुपया भी हुआ मजबूत

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.56 बजे 114.24 अंकों की तेजी के साथ 27,687.90 पर और

शेयर बाजार में आई तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में आई तेजी, रुपया भी हुआ मजबूत

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.56 बजे 114.24 अंकों की तेजी के साथ 27,687.90 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 33.75 अंकों की तेजी के साथ 8,362.30 पर कारोबार करते देखे गए।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 131.70 अंकों की तेजी के साथ 27,705.36 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 37.15 अंकों की तेजी के साथ 8,365.70 पर खुला।

रुपए में आई मजबूती
शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 6 पैसे की मजबूती के साथ 63.32 पर खुला। आप को बता दें कि गुरुवार को रुपया 63.38 पर बंद हुआ था।