1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, रुपए में दिखी मामूली सी कमजोर शुरुआत

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में तेजी, रुपए में दिखी मामूली सी कमजोर शुरुआत

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.55 बजे 136.98 अंकों की तेजी के साथ 27,917.81 पर और निफ्टी भी लगभग इसी

शेयर बाजार में तेजी,...- India TV Hindi
शेयर बाजार में तेजी, रुपए में दिखी मामूली सी कमजोरी

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.55 बजे 136.98 अंकों की तेजी के साथ 27,917.81 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 39.65 अंकों की तेजी के साथ 8,408.15 पर कारोबार करते दिखे।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांस सेंसेक्स सुबह 42.82 अंकों की तेजी के साथ 27,823.65 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांस निफ्टी 7.75 अंकों की तेजी के साथ 8,376.25 पर खुला।

रुपए ने की मामूली सी कमजोर शुरुआत
आज के दिन के शुरुआती कारोबार में रुपए ने की मामूली सी कमजोर शुरुआत। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 1 पैसे की कमजोरी के साथ 63.64 पर खुला। आप को बता दें कि मंगलवार को रुपया 63.64 पर बंद हुआ था।