1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार में दिखी तेजी, रुपया हुआ कमजोर

शेयर बाजार में दिखी तेजी, रुपया हुआ कमजोर

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के कारोबार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.01 बजे 82.34 अंकों की तेजी के साथ 27,812.55

शेयर बाजार में दिखी...- India TV Hindi
शेयर बाजार में दिखी तेजी, रुपया हुआ कमजोर


मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार के कारोबार में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिवस मंगलवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.01 बजे 82.34 अंकों की तेजी के साथ 27,812.55 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 24.10 अंकों की तेजी के साथ पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 29.90 अंकों की तेजी के साथ 27,760.11 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.35 अंकों की तेजी के साथ 8,377.45 पर खुला।

रुपए ने की कमजोर शुरुआत

आज के दिन के शुरुआती कारोबार में रुपए ने की कमजोर शुरुआत। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले  7 पैसे की कमजोरी के साथ 63.58 पर खुला। आप को बता दें कि सोमवार को रुपया 63.51 पर बंद हुआ था।