1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. शेयर बाजार खुला तेजी के साथ, रुपए ने भी की मजबूत शुरुआत

शेयर बाजार खुला तेजी के साथ, रुपए ने भी की मजबूत शुरुआत

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.54 बजे 225.73 अंकों की तेजी के साथ 27,058.39 पर और निफ्टी भी लगभग इसी

शेयर बाजार खुला तेजी...- India TV Hindi
शेयर बाजार खुला तेजी के साथ, रुपए ने भी की मजबूत शुरुआत

मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.54 बजे 225.73 अंकों की तेजी के साथ 27,058.39 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 58.30 अंकों की तेजी के साथ 8,149.85 पर कारोबार करते देखे गए।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 84.33 अंकों की तेजी के साथ 26,916.99 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.15 अंकों की तेजी के साथ 8,113.70 पर खुला।

रुपए ने की मजबूत शुरुआत
आज के दिन के शुरुआती कारोबार में रुपए ने मजबूत की। भारतीय रुपया डॉलर के  मुकाबले 17 पैसे की मजबूती के साथ 63.94 पर खुला। आप के बता दें कि बुधवार को रुपया 64.11 पर बंद हुआ था।