1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. IIP और CPI आंकड़ों से पहले बाजार में गिरावट

IIP और CPI आंकड़ों से पहले बाजार में गिरावट

नई दिल्ली: कमजोर विदेशी संकतों के चलते मंगलवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट  देखने को मिल रही है। बाजार की गिरावट में सुबह करीब 12 बजे सेंसेक्स 500 और निफ्टी 150

शेयर बाजार में भारी...- India TV Hindi
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का

नई दिल्ली: कमजोर विदेशी संकतों के चलते मंगलवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट  देखने को मिल रही है। बाजार की गिरावट में सुबह करीब 12 बजे सेंसेक्स 500 और निफ्टी 150 अंक से ज्यादा लुढ़क गए। बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली सरकारी बैंक, रियल्टी और एनर्जी शेयरों में देखने को मिल रही है। वहीं दिग्गज शेयरों पर नजर डाले तो निफ्टी के 50 में से 46 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बाजार के विशेषज्ञ मान रहे हैं कि बाजार में गिरावट की मुख्य वजह विदेशी बाजारों से कमजोर संकेत और रुपए में गिरावट है।

इंडेक्स का हाल (दोपहर 12 बजे)

शेयर बाजार की गिरावट में बैंक निफ्टी 2.49 फीसदी, ऑटो 1.47 फीसदी, एजर्नी 2.60 फीसदी इंफ्रा 2 फीसदी, मेटल 2.5 फीसदी और 2.37 फीसदी लुढ़ककर कारोबार कर रहे हैं।

शेयरों का हाल

बाजार की गिरावट में दिग्गज और मिडकैप सभी शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप दोनों ही इंडेक्स करीब 2 फीसदी लुढ़ककर कारोबार कर रहे हैं। वहीं दिग्गज शेयरों की बात करें तो निफ्टी में शुमार 50 में से 48 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जबकि 2 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। 

जिन 2 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है उनमें हीरो मोटो कॉर्प में 3.51 फीसदी और डॉ रेड्डीज में 1.56 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। जबकि सबसे ज्यादा गिरावट बैंक ऑफ बडौदा, टाटा स्टील, भेल और ICICI बैंक के शेयरो में देखने को मिल रही है।

विशेषज्ञ की राय

मिंट डायरेक्ट के रिसर्च हेड अविनाश गोरक्षकर का मानना है कि दो सत्रों की तेजी के बाद बाजार में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। साथ ही आज महंगाई और आईआईपी के आंकड़े आने है, जिसकी वजह से ट्रेडर्स कुछ सावधानी बरत रहे हैं। अविनाश के मुताबिक ऐसे निवेशक जो लंबी अवधि के लिए बाजार में निवेश करना चाहते हैं, वे बाजार की गिरावट में मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरो में खरीददारी के सौदे बना सकते हैं। आज आने हैं अहम आंकड़े आज बाजार बंद होने के बाद आईआईपी और उपभोक्ता महंगाई दर के आंकड़े जारी होंगे। बुधवार के सत्र में बाजारी की दिशा इन्ही दोनों आंकड़ों पर निर्भर करेगी। फरवरी 2015 में आईआईपी ग्रोथ 5 फीसदी रही थी। जबकि मार्च महीने में उपभोक्ता महंगाई दर 5.17 फीसदी रही थी।