1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. वाह रमेश बाबू बढ़िया है, अरबों के मालिक लेकिन शौक से काटते हैं लोगों के बाल

वाह रमेश बाबू बढ़िया है, अरबों के मालिक लेकिन शौक से काटते हैं लोगों के बाल

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी, मार्क जुकरबर्ग, रतन टाटा, जैसी बड़ी हस्तियों का नाम आज पूरी दुनिया में अपनी महनत की सफलता से मशहूर है। लेकिन बेंगलुरु के रमेश बाबू भी इन्हीं लोगों में एक हैं।

महंगी कारों के मालिक,...- India TV Hindi
महंगी कारों के मालिक, लेकिन शौक में काटते हैं लोगों के बाल

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी, मार्क जुकरबर्ग, रतन टाटा, जैसी बड़ी हस्तियों का नाम आज पूरी दुनिया में अपनी महनत की सफलता से मशहूर है। लेकिन बेंगलुरु के रमेश बाबू भी इन्हीं लोगों में एक हैं। वो भी कभी मामूली नाई हुआ करते थे, लेकिन अपनी दूरदृष्टि, मेहनत और लगन से आज अरबों के मालिक हैं। इनके पास रोल्स रॉयस, मर्सडीज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी लग्जरी कारों का काफिला है।

कौन है रमेश बाबू ?
रमेश बाबू की उम्र 43 साल है। बेंगलुरु के अनंतपुर के रहने वाले रमेश जब 7 साल के थे, तभी उनके पिता गुजर गए। पिता की मौत के बाद रमेश बाबू की मां ने लोगों के घरों में खाना पकाने का काम किया, ताकि बच्चों का पेट भर सकें। उन्होंने अपने पति की दुकान को महज 5 रुपए महीना पर किराए पर दे दिया था। रमेश के पिता बेंगलुरु के चेन्नास्वामी स्टेडियम के पास अपनी नाई की दुकान चलाते थे।

अगली स्लाइड में जानिए किस तरह से रमेश बाबू ने सघर्ष किया