1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. टाटा ने डिजिटल इंडिया की सराहना की, महिलाओं के लिए नेट पहल की शुरआत

टाटा ने डिजिटल इंडिया की सराहना की, महिलाओं के लिए नेट पहल की शुरआत

मुंबई: प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा ने केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की सराहना करते हुए आज कहा कि डिजिटल रूप से जुड़ा हुआ भारत अपने नागरिकों को बाकी दुनिया से जोड़कर उनके हाथों में

टाटा ने डिजिटल इंडिया...- India TV Hindi
टाटा ने डिजिटल इंडिया की सराहना की, महिलाओं के लिए नेट पहल की शुरआत

मुंबई: प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा ने केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की सराहना करते हुए आज कहा कि डिजिटल रूप से जुड़ा हुआ भारत अपने नागरिकों को बाकी दुनिया से जोड़कर उनके हाथों में बड़ी ताकत देगा। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने इस तथ्य को इतनी वरीयता व प्राथमिकता देने का फैसला किया है कि भारत के डिजिटलीकृत देश होगा। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण महिलाओं में इंटरनेट का इस्तेमाल बढाने संबंधी एक पहल की शुरआत की।

रतन टाटा की अध्यक्षता वाले टाटा ट्रस्ट ने इस बारे में गूगल तथा इंटेल से गठजोड़ किया है। टाटा ने कहा, इंटरनेट से भारत को शिक्षित करने में मदद मिलेगी, यह उन अनेक महिलाओं को आजीविका देगा जिनके पास औपचारिक आजीविका नहीं है, यह देश के दूरदराज के इलाकों में वाणिज्य पहुंचाने में मददगार होगा। इंटरनेट साथी कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को विशेष रूप से डिजाइन की गई 1000 साइकिलें दी जाएंगी ताकि वे इंटरनेट को समझ सकें। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की शुरआत बुधवार को की थी।