1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. टाटा हाउसिंग को भारतीय प्रवासियों से बड़ी उम्मीद

टाटा हाउसिंग को भारतीय प्रवासियों से बड़ी उम्मीद

नई दिल्ली: रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी कंपनी टाटा हाउसिंग को अब प्रवासी भारतीयों से बड़ी उम्मीद है। कंपनी का मानना है कि इस क्षेत्र में भारतीय प्रवासी के योगदान में इजाफा होगा। आपको बता

टाटा हाउसिंग को...- India TV Hindi
टाटा हाउसिंग को भारतीय प्रवासियों से बड़ी उम्मीद

नई दिल्ली: रियल एस्टेट कारोबार से जुड़ी कंपनी टाटा हाउसिंग को अब प्रवासी भारतीयों से बड़ी उम्मीद है। कंपनी का मानना है कि इस क्षेत्र में भारतीय प्रवासी के योगदान में इजाफा होगा। आपको बता दें कि देश में तेजी से बढ़ते हाउसिंग सेक्टर के कारोबार को देखते हुए कंपनी ने हाल ही में एक दिग्गज ऑनलाइन रिटेलर से बड़ा करार किया था।

कंपनी के प्रमुख कार्यकारी और प्रबंध निदेशक ब्रोतिन बनर्जी ने बताया कि वर्तमान में प्रवासीय भारतीयों का कुल बिक्री में 15-20 फीसदी का योगदान है जिसमें पिछले कुछ वर्षों से इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया संयुक्त अरब अमीरात क्षेत्र की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने दुबई में एक अंतरराष्ट्रीय कार्यालय भी शुरू किया है। इस कार्यालय के बाद कंपनी प्रवासीय  भारतीयों तक आसानी से पहुंच बना सकेंगे। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में करीब 30 फीसदी प्रवासी भारतीय रहते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें क्या करती है कंपनी