1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. ट्राइलक्स लाइटनिंग ने लॉन्च की नई एलईडी, कीमत है 55,000

ट्राइलक्स लाइटनिंग ने लॉन्च की नई एलईडी, कीमत है 55,000

नई दिल्ली: जर्मनी की जानी मानी लाइटिंग साल्यूशन कंपनी ट्राइलक्स लाइटनिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए एक नया उत्पाद “लेटरेलो प्लस” लॉन्च किया है। कंपनी के इस नवाचार का

ट्राइलक्स लाइटनिंग ने...- India TV Hindi
ट्राइलक्स लाइटनिंग ने लॉन्च की नई एलईडी, कीमत है 55,000

नई दिल्ली: जर्मनी की जानी मानी लाइटिंग साल्यूशन कंपनी ट्राइलक्स लाइटनिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय बाजार को ध्यान में रखते हुए एक नया उत्पाद “लेटरेलो प्लस” लॉन्च किया है।

कंपनी के इस नवाचार का मुख्य टार्गेट ऑफिस में लगने वाली लाइटें हैं। जिन दफ्तरों में स्क्रीन आधारित काम होता है उन जगहों के लिए यह एक बेहतर उत्पाद है। यह चकाचौंध भरी लाइटनिंग के इतर आपके दफ्तर में एक खुशनुमा और बेहतर माहौल तैयार कर देता है।

“लेटरेलो प्लस” एक उम्दा तकनीक से बना उत्पाद है जो आपके कमरे को रोशनी से भरने की बेहतर क्षमता रखता है। इसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रकाश का स्तर 50:50 का होता है और यह प्रकाश का एक ऐसा संतुलन बिठाता है कि आपके कमरे में एक अच्छा माहौल तैयार हो जाता है। यहां तक कि छत से कम दूरी होने पर भी यह कमरे को रौशन कर देता है। इस उत्पाद की बाजार में कीमत 55,000 रुपए के करीब है।