नई दिल्ली: मुंबई के नेपियन सी रोड इलाके में एक ट्रिपलेक्स पेंटहाउस (तीन मंजिला) 202 करोड़ रुपए में बिका है। यह अपार्टमेंट इमारत के 20वीं, 21वीं और 22वीं मंजिल पर 17,000 वर्ग फीट कार्पेट एरिया में बना है। इस इमारत को कौन बनवा रहा है उस मामले में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।
अक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक यहां से अरब सागर और क्वींस नेकलेस का दृश्य देखा जा सकता है। इस फलैट की इतनी कीमत इसलिए भी है क्योंकि यहां पर रहने वालो को एक्सक्लूसिव सुविधाएं दी जाएंगी। जैसे कि एक फोन कॉल पर निजी जेट मिल जाना, लग्जरी यॉट की सुविधा, हाई स्पीड एलीवेटर आदि। यहां क्लब लॉज भी है जो रीक्रिएशन, स्पा, सोशलाइजिंग रूम, रूफटॉप स्विमिंग पूल, मॉर्डन जिम जैसी सुविधाओं से लैस है। सबसे खास बात यह है कि इसमें 21 गाड़ियों को खड़ी करने के लिए कार पार्किंग स्लॉट है।
यह डील अबतक की सबसे मंहगी इसलिए है क्योंकि खरीददार इसके प्रति वर्गमीटर जगह के लिए 1.20 लाख रुपए का भुगतान कर रहा है। इस प्रोजेट के मार्च 2018 तक पूरा करने की तैयारी है।