ट्विटर पर सीधे संदेश भेजने में 140 शब्दों की सीमा अब नहीं
ट्विटर पर सीधे संदेश भेजने में 140 शब्दों की सीमा अब नहीं
Bhasha
Published : Jun 13, 2015 09:57 am IST, Updated : Jun 13, 2015 11:00 am IST
न्यूयार्क: सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर ने आज कहा कि वह अपने सीधे संदेश फीचर में 140 शब्द सीमा को हटाएगी। इससे उसके उपयोक्ता लंबे निजी संदेश भेज सकेंगे। हालांकि ट्वीट के लिए 140 शब्द की
ट्विटर पर सीधे संदेश भेजने में 140 शब्दों की सीमा अब नहीं
न्यूयार्क: सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर ने आज कहा कि वह अपने सीधे संदेश फीचर में 140 शब्द सीमा को हटाएगी। इससे उसके उपयोक्ता लंबे निजी संदेश भेज सकेंगे। हालांकि ट्वीट के लिए 140 शब्द की सीमा बनी रहेगी।
ट्विटर के उत्पाद प्रबंधक 'डायरेक्ट मैसेज' ने एक ब्लागपोस्ट में यह जानकारी दी। इसमें उन्हौंने कहा है, डायरेक्ट मैसेज फीचर में एक नया बदलाव जुलाई में होगा और वह 140 शब्दों की सीमा समाप्त करना है।
उल्लेखनीय है कि अन्य सोशल वेबसाइट फेसबुक व लिंक्डइन आदि पर इस तरह की कोई शब्द सीमा नहीं है।