1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एम-पासबुक सुविधा

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एम-पासबुक सुविधा

मुंबई: सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक आफ इंडिया ने डिजिटलीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए आज अनेक पहलों की शुरआत की जिनमें ग्राहकों के लिए आईएमपीएस तथा एम-पासबुक की सुविधा शामिल है। बैंक ने

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया...- India TV Hindi
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की एम-पासबुक सुविधा

मुंबई: सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक आफ इंडिया ने डिजिटलीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए आज अनेक पहलों की शुरआत की जिनमें ग्राहकों के लिए आईएमपीएस तथा एम-पासबुक की सुविधा शामिल है। बैंक ने अपने खुदरा व निगमित ग्राहकों के लिए अपनी शाखाओं के जरिए तत्काल भुगतान की सेवा आईएमपीए: शुरू की है। वह यह शुरआत करने वाला पहला बैंक बना है। इसके जरिए उसके ग्राहक किसी भी खाते में दो लाख रुपए प्रतिदिन तक की राशि तत्काल स्थानांतरित कर सकेंगे।

बैंक के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक अरूण तिवारी ने यहां संवाददाताओं से कहा, डिजिटल रूपांतरण निकट भविष्य में बैंकिंग के स्वरूप को बदल देगा। डिजिटल बैंकिंग आने वाले दिनों में शाखा बैंकिंग की जगह ले लेगी।

डिजिटल पासबुक या एम पासबुक के जरिए उसके ग्राहक अपने एकाउंट स्टेटमेंट मोबाइल पर देख सकेंगे। इसके साथ ही बैंक ने एक सुविधा शुरू की है जिसमें ग्राहक एक नंबर विशेष पर मिसकाल कर खाते में राशि की जानकारी ले सकेंगे।