1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. यूपी के बाद अब उत्तराखंड टेस्ट करेगा मैगी के सैम्पल्स

यूपी के बाद अब उत्तराखंड टेस्ट करेगा मैगी के सैम्पल्स

देहरादून- नेस्ले के लिए मुसीबतें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी उसके लोकप्रिय ब्रांड मैगी के सैंपल्स इक्कठ्ठा किए गए है। उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग ने नेस्ले

यूपी के बाद अब...- India TV Hindi
यूपी के बाद अब उत्तराखंड टेस्ट करेगा मैगी के सैम्पल्स

देहरादून- नेस्ले के लिए मुसीबतें रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी उसके लोकप्रिय ब्रांड मैगी के सैंपल्स इक्कठ्ठा किए गए है। उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग ने नेस्ले कंपनी के पंतनगर प्लांट और प्रदेश के अन्य जगहों से सैंपल्स मंगवाए हैं।

कंपनी यूपी में तो पहले से ही मुसाबतों का सामना कर रही है जहां मैगी के सैंपल्स में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने मोनोसोडियम ग्लूमेट और लीड की अधिकतम मात्रा पाई है।

अब उत्तराखंड में पंतनगर प्लांट और अन्य शहर जैसे देहरादून से सैंपल्स इकट्ठा कर इसे राज्य सरकार की प्रयोगशालाओं में टेस्ट के लिए भेज दिया है।

मैगी नूडल्स पिछले माह उस समय जांच के दायरे में आई जब उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने लीड की अधिक मात्रा और अन्य गैर जरूरी तत्वों के मिलने के बाद नेस्ले इंडिया से फरवरी 2014 में बने मैगी नूडल्स के एक बैच को वापस लेने की मांग की थी।

इसके जवाब में नेस्ले इंडिया ने कहा था कि 'कंपनी इन आदेशों से सहमत नहीं है और वो प्रशासन से बातचीत कर रही है।'

बेहरहाल केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने खाद्य सुरक्षा और भारत के मानक प्राधिकरण (FSSAI) को मामले की जांच के आदेश दिए है।