IANS
Published : Jul 11, 2015 10:11 am IST, Updated : Jul 11, 2015 10:33 am IST
नई दिल्ली: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी XOLO ने 'ब्लैक' सीरीज नाम से एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया, जो 12,999 रुपये की कीमत में ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इस फोन में तीन कैमरे है,
XOLO ने लॉन्च किया तीन कैमरे वाला स्मार्टफोन 'ब्लैक'
नई दिल्ली: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी XOLO ने 'ब्लैक' सीरीज नाम से एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया, जो 12,999 रुपये की कीमत में ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इस फोन में तीन कैमरे है, जिसमें दो डुएल रियर कैमरे और एक फ्रंट कैमरा है। इस फोन की बिक्री 13 जुलाई से ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट करेगी।
LAVA इंटरनेशनल ( XOLO व LAVA ब्रांड के प्रोमोटर) के सह संस्थापक व निदेशक विशाल सहगल ने कहा, "भारत में ऑनलाइन स्मार्टफोन बाजार तेजी से विकसित हो रहा है। ब्लैक स्मार्टफोन एक बेहतरीन स्मार्टफोन अनुभव का वादा करता है।"