1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. अपनी उम्र से बड़ी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुका था शादाब, सोती रही प्रेमिका, फांसी पर झूल गया प्रेमी

अपनी उम्र से बड़ी गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुका था शादाब, सोती रही प्रेमिका, फांसी पर झूल गया प्रेमी

छत्तीसगढ़ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खुद से चार साल गर्लफ्रेंड के साथ ओयो होटल में एक युवक रुका था। प्रेमिका रात में सोती रही और प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। जानें क्या है पूरा मामला?

छत्तीसगढ़ में मौत की वारदात- India TV Hindi
छत्तीसगढ़ में मौत की वारदात

छत्तीसगढ़: भिलाई के स्मृतिनगर (कोहका) स्थित होटल कुणाल में 19 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मंगलवार रात की है, जब दोनों शाम करीब 6 बजे होटल के कमरे में एक साथ रुके थे। होटल में दोनों एक साथ कहीं बाहर से आते दिख रहे थे। पुलिस के अनुसार, रात में दोनों ने काफी शराब पी थी, जिसके बाद उनके बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। विवाद के बाद प्रेमिका सो गई, और इसी दौरान नशे की हालत में प्रेमी शादाब शेख ने खुद को फांसी लगा ली।

पुलिस ने क्या बताया?
सीएसपी भिलाई नगर, सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया, सुबह नींद खुलने पर लड़की ने प्रेमी शादाब को फंदे पर लटका पाया। उसने खुद ही प्रेमी शादाब के शव को नीचे उतारा और दोस्तों को बुलाकर निजी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुटी है। स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है। आत्महत्या के सही कारणों और रात में हुए विवाद की वजह जानने के लिए पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

देखें वीडियो

प्रेमी प्रेमिका के बीच हुआ झगड़ा

शादाब की उम्र 19 साल बताई जा रही है जबकि उसकी प्रेमिका की उम्र 23 साल की है। होटल के कमरे में दोनों शराब पी रहे थे तभी शादाब की एक्स गर्लफ्रेंड का फोन उसके मोबाइल पर आया और इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद शादाब की प्रेमिका ने नशे की हालत में अपने हाथ की नस काट ली और बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे गिरता देख शादाब ने उसी की चुन्नी से फांसी का फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली।  

विवाद और नशे की वजह से गई जान?
हालांकि अभी तक आत्महत्या है या हत्या, किस वजह से शादाब की जान गई, पुलिस तमाम साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। प्रथमदृष्ट्या यही पता चला है कि दोनों नशे में थे और नशे में ही शादाब ने फांसी लगाई। सुबह जब प्रेमिका का नशा टूटा तो वह घबरा गई और खुद ही परिचितों को इसकी जानकारी दी। 
 
(भिलाई से सिकंदर खान की खबर)

ये भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल के सोदेपुर में सरेआम पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला, खुद को भी किया घायल, देखें वीडियो