1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ में 2027 के सरकारी अवकाशों का कैलेंडर जारी, साल में कुल 110 छुट्टियां घोषित

छत्तीसगढ़ में 2027 के सरकारी अवकाशों का कैलेंडर जारी, साल में कुल 110 छुट्टियां घोषित

जारी हुए राजपत्र के अनुसार 4 सार्वजनिक अवकाश रविवार को पड़ने के कारण अलग से छुट्टी का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं, ऐच्छिक अवकाश की श्रेणी 'बी' में 51 दिनों की छुट्टियां निर्धारित हैं, जिनमें से 15 रविवार को पड़ रही हैं।

छत्तीसगढ़ में साल 2027 के शासकीय अवकाशों का राजपत्र जारी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT छत्तीसगढ़ में साल 2027 के शासकीय अवकाशों का राजपत्र जारी

छत्तीसगढ़ सरकार ने साल 2027 के लिए शासकीय अवकाशों का राजपत्र जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में प्रदेश के सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं के लिए पूरे साल के छुट्टियों की आधिकारिक घोषणा की गई है। जारी कैलेंडर के मुताबिक, साल 2027 में कुल 110 अवकाश घोषित किए गए हैं। इनमें सार्वजनिक अवकाश, सामान्य अवकाश और ऐच्छिक अवकाश शामिल हैं।

 प्रदेशभर में 19 सार्वजनिक अवकाश घोषित

अधिसूचना के अनुसार, प्रदेशभर में 19 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। हालांकि, इनमें से 4 अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं। ऐसे में इन चार दिनों के लिए कर्मचारियों को अलग से छुट्टी का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा, सरकारी कार्यालयों और संस्थाओं के लिए 29 सामान्य अवकाश निर्धारित किए गए हैं। इन छुट्टियों के जरिए कर्मचारियों को सालभर में विभिन्न त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों पर अवकाश मिलेगा।

साल 2027 के लिए कुल 62 ऐच्छिक अवकाश भी घोषित

सरकार ने साल 2027 के लिए कुल 62 ऐच्छिक अवकाश भी घोषित किए हैं। ये अवकाश अलग-अलग धार्मिक, सांस्कृतिक और अन्य महत्वपूर्ण अवसरों से संबंधित हैं। ऐच्छिक अवकाश की श्रेणी 'बी' में 51 दिनों की छुट्टियां शामिल की गई हैं। हालांकि, इस श्रेणी के 15 अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं, जिससे इन दिनों अलग से छुट्टी का लाभ नहीं मिल सकेगा।

जानिए क्या है ऐच्छिक अवकाश का उद्देश्य

ऐच्छिक अवकाश का उद्देश्य कर्मचारियों को अपनी आस्था, परंपरा और व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार अवकाश चुनने की सुविधा देना है। कर्मचारी निर्धारित नियमों के तहत इनमें से छुट्टियों का चयन कर सकते हैं। बता दें कि ऐच्छिक अवकाश कर्मचारियों को अपनी धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार छुट्टी चुनने की सुविधा देते हैं।

सरकारी कर्मचारियों को छुट्टियों की योजना में रहेगी सूलियत

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से राजपत्र जारी होने के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को साल 2027 में छुट्टियों की योजना बनाने में सहूलियत होगी। सार्वजनिक और सामान्य अवकाशों के साथ ऐच्छिक छुट्टियों का विवरण संबंधित विभागों और कार्यालयों के लिए उपयोगी रहेगा। कर्मचारियों को सलाह दी जाती है कि छुट्टियों की तारीखों और लागू नियमों की पुष्टि आधिकारिक राजपत्र से कर लें।

सिकंदर खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

चक्रवात अर्नब का छत्तीसगढ़ में भी असर, कई जिलों में स्कूल बंद; भारी बारिश का अलर्ट