A
  1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ के जशपुर में चार्टर्ड प्लेन क्रैश के नहीं मिले कोई साक्ष्य, ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी

छत्तीसगढ़ के जशपुर में चार्टर्ड प्लेन क्रैश के नहीं मिले कोई साक्ष्य, ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी

जशपुर में आरा पहाड़ से टकराकर चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। आरा पहाड़ और इसके आस-पास ड्रोन कैमरे के जरिए बारीकी से निगरानी की गई।

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने की सूचना के बाद मचे हड़कंप पर अब विराम लग गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नारायणपुर क्षेत्र और आरा पहाड़ के आस-पास गहन तलाशी अभियान के बावजूद विमान हादसे का कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है।

धुआं उठने की मिली थी सूचना

इससे पहले, खबर आई थी कि जशपुर जिले के आरा पहाड़ से टकराकर एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। सोमवार दोपहर जिला प्रशासन को नारायणपुर क्षेत्र में धुआं उठने की सूचना मिली, जिसे संभावित विमान हादसे से जोड़कर देखा जा रहा था। खबर की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह तुरंत पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

ड्रोन कैमरे से निगरानी

पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी रखी। जिला प्रशासन को कोई साक्ष्य नहीं मिला। आरा पहाड़ और आस-पास के क्षेत्रों में घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी मलबे या विमान का कोई हिस्सा बरामद नहीं हुआ है।

ग्रामीणों ने नहीं सुनी धमाके की आवाज

प्रशासनिक अधिकारी स्थानीय लोगों से जानकारी ले रहे हैं। अभी तक किसी ग्रामीणों ने विस्फोट होने की आवाज नहीं सूनी है और कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है।

अभी तक कहीं भी ऐसी कोई चीज नहीं मिली: जशपुर कलेक्टर

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने बताया कि प्लेन क्रैश की खबर पर हम मौके पर पहुंचे हैं। पूरे जंगल में तलाशी जारी है। अभी तक कहीं भी ऐसी कोई चीज नहीं मिली है। झारखंड, कोलकाता, भुवनेश्वर एटीसी से भी जानकारी मिली है कि कोई भी प्लेन, हेलीकॉप्टर मिसिंग नहीं है।

ये भी पढ़ें-

जम्मू कश्मीर: ऊधमपुर बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हुई, 61 लोग हुए घायल, मुआवजे का भी ऐलान

नासिक में IT कंपनी में धर्मांतरण का मामला, कोर्ट ने आरोपी निदा खान को नहीं दी अंतरिम राहत