1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. खैर लकड़ी की अवैध तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 1 करोड़ 70 लाख रुपये कैश बरामद, छापेमारी में और क्या मिला?

खैर लकड़ी की अवैध तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 1 करोड़ 70 लाख रुपये कैश बरामद, छापेमारी में और क्या मिला?

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में खैर लकड़ी की अवैध तस्करी पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से 1 करोड़ 70 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं।

Chhattisgarh Mahasamund Police action against illegal smuggling of Khair wood- India TV Hindi
Image Source : REPORTER खैर लकड़ी की अवैध तस्करी के मामले में पुलिस की कार्रवाई।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में खैर लकड़ी की अवैध तस्करी और फर्जी बिलिंग के कथित अंतरराज्यीय सिंडिकेट पर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। महासमुंद पुलिस की कार्रवाई में हिमाचल प्रदेश से 1 करोड़ 70 लाख रुपये नकद जब्त किए गए हैं। वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक गोदाम से करीब 15 टन अवैध खैर लकड़ी बरामद की गई है। आइए जानते हैं कि इस कार्रवाई के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

70 टन खैर लकड़ी जब्त 

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, ओडिशा, मध्य प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में कार्रवाई करते हुए अब तक कुल 70 टन खैर लकड़ी जब्त की जा चुकी है। मामले में हिमाचल प्रदेश के सिरमौर स्थित शिव ट्रेडर्स के संचालक सतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर महासमुंद लाया गया है।

दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी

पुलिस का आरोप है कि फर्जी बिल और कूटरचित ट्रांजिट पास के जरिए खैर लकड़ी की अवैध तस्करी को वैध कारोबार दिखाया जा रहा था। इससे पहले इस मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। फिलहाल पुलिस कथित सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों, अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

अंतरराज्यीय नेटवर्क पर कार्रवाई लगातार जारी

खैर लकड़ी की तस्करी के इस कथित अंतरराज्यीय नेटवर्क पर महासमुंद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। चार राज्यों में छापेमारी के दौरान अब तक 70 टन खैर लकड़ी जब्त की गई है। हिमाचल प्रदेश में एक करोड़ 70 लाख रुपये नकद मिले हैं, जबकि गुरुग्राम के गोदाम से करीब 15 टन खैर लकड़ी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, फर्जी बिलिंग और कूटरचित ट्रांजिट पास के जरिए अवैध कारोबार चलाने का आरोप है। शिव ट्रेडर्स के संचालक सतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है।

पहले भी 81 लाख रुपये कैश मिले थे

आपको बता दें कि इससे पहले महासमुंद में पुलिस ने मनीष अग्रवाल नाम के शख्स के मकान में छापेमारी की थी और थैले से 81 लाख रुपये कैश बरामद किए थे। आपको बता दें कि इससे पहले महासमुंद में पुलिस ने मनीष अग्रवाल नाम के शख्स के मकान में छापेमारी की थी और थैले से 81 लाख रुपये कैश बरामद किए थे। पुलिस को थैले में 500 रुपये के 16,200 नोटों की 162 गड्डियां मिलीं। पुलिस ने बताया था कि यह पैसा फर्जी NOC के जरिए खैर की लकड़ी के अवैध परिवहन से जुटाई गई थी। (रिपोर्ट: सिकंदर खान)

 

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान भारी हंगामा, मंच पर हाथापाई; कांग्रेस नेता के साथ धक्का-मुक्की

सुबह-सुबह मौत बनकर दौड़ा मालवाहक वाहन, भाजपा विधायक के चचेरे भाई समेत 3 की मौत