A
Hindi News छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़: राशन की कई दुकानों में हालात हो रहे बेकाबू, गेट खुलते ही मचती है भगदड़, जानिए क्या है वजह-VIDEO

छत्तीसगढ़: राशन की कई दुकानों में हालात हो रहे बेकाबू, गेट खुलते ही मचती है भगदड़, जानिए क्या है वजह-VIDEO

बड़ी संख्या में ग्रामीण राशन की दुकान के खुलने का इंतजार करते हैं। जैसे ही दुकान खुलती है अफरा-तफरी का माहौल हो जाता है। राशन की दुकान में भगदड़ जैसे हालात की कई वजहें सामने आईं हैं।

राशन की दुकान में भगदड़ जैसे हालात- India TV Hindi Image Source : INDIA TV राशन की दुकान में भगदड़ जैसे हालात

छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। गरियाबंद जिले के कई राशन दुकानों में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। दरवाजा खुलते ही भीड़ का सैलाब उमड़ पड़ता है। इसके चलते भगदड़ की स्थिति बन रही है। लोग सुबह से लंबी कतारों में खड़े हैं, लेकिन व्यवस्था इतनी चरमराई हुई है कि उन्हें दिनभर इंतजार के बाद भी राहत नहीं मिल रही है।

इसके पीछे की हैं ये वजह

राशन वितरण व्यवस्था में कई बड़ी समस्याएं निकल कर सामने आई हैं। इसमें ओटीपी जनरेट न होना, फिंगरप्रिंट का बार-बार फेल होना। साथ ही सर्वर डाउन रहने की भी शिकायत लगातार बनी हुई हैं। 

दिनभर में सिर्फ 20 से 25 उपभोक्ताओं को मिल पा रहा राशन

इन तकनीकी खामियों के चलते एक राशन दुकान में दिनभर में सिर्फ 20 से 25 उपभोक्ताओं को ही राशन मिल पा रहा है, जबकि लाइन में सैकड़ों लोग खड़े रहते हैं। जल्दी राशन पाने की होड़ में लोग धक्का-मुक्की पर उतर आते हैं। 

दरवाजा खोलने से करता रहे

कई जगहों पर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को इस अफरा-तफरी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि कई दुकानदार तो दरवाजा खोलने से भी कतरा रहे हैं।

पुलिस प्रशासन संभाल रही मोर्चा

स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा है। हालांकि, अभी तक कोई गंभीर दुर्घटना की खबर नहीं है, लेकिन हालात इसी तरह बने रहे तो बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता है।

रिपोर्ट- सिकंदर