1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, बिलासपुर सबसे गर्म, दो जगहों पर हीट वेव का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी, बिलासपुर सबसे गर्म, दो जगहों पर हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आने वाले दो दिनों तक मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

Representative Image- India TV Hindi
Image Source : ANI प्रतीकात्मक तस्वीर

छत्तीसगढ़ में मार्चे के महीने में ही गर्मी का कहर शुरू हो चुका है। यहां अभी से पारा 40 डिग्री के पार जा रहा है। रविवार (16 मार्च) को जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार बिलासपुर राज्य की सबसे गर्म जगह रही। यहां का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के सरगजुा व दुर्ग संभागो में अपिकतम तापमान सामान्य रहा। इसके अलावा सभी संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहा। 

बिलासपुर के अलावा रायपुर के लालपुर में भी पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। माना एयरपोर्ट, पेण्ड्रा रोड में भी तापमान 40 डिग्री के करीब रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो अंबिकापुर को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।

अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

उत्तरी, मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटो में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद आगामी 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर 16 मार्च को ग्रीष्म लहर की संभावना है। 17 और 18 मार्च को मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 22 मार्च तक 1-2 स्थानों पर हल्की बारिश के संभावना है, लेकिन इससे गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

लू से बचने के उपाय

  • पानी और तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।
  • अनावश्यक रूप से धूप में न निकलें, विशेषकर दोपहर 12 बजे से 04:00 बजे के बीच।
  • हल्के रंग के कॉटन के कपड़े पहनें।
  • यदि कोई व्यक्ति लू से प्रभावित है, तो उस व्यक्ति को छाया के नीचे ठंडी जगह पर लिटाएं। उसे गीले कपड़े से पोंछें/शरीर को बार-बार धोएं। सामान्य तापमान का पानी सिर पर डालें।