1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. सरगुजा में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर, पति-पत्नी और बच्चे की हुई मौत

सरगुजा में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर, पति-पत्नी और बच्चे की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। यहां एक कार और एक बाइक में जोरदार टक्कर देखने को मिली है। इस हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और 2 महीने के बच्चे की मौत हो गई है।

Horrible road accident in Surguja car and bike collide husband wife and child die- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला है। यहां एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पति, पत्नी और दो महीने के बेटे की मौत हो गई है। साथ ही इस हादसे में कार चालक भी घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार ये जानकारी साझा की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बिशुनपुर गांव के करीब, तेज गति से जा रही एक कार से टकराकर मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक वार सुनील लकड़ा, उनकी पत्नी असमति बाई और उनके दो माह के बेटे की मौत हो गई है।

सड़क हादसे में पति, पत्नी और बच्चे की मौत 

अधिकारियों ने बताया कि सीतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेटला गांव के निवासी सुनील मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने परिवार के साथ इलाज के लिए अंबिकापुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जब सुनील सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर बिशुनपुर गांव के करीब पहुंचे, तभी तेज गति से जा रही एक कार से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में तीन असमति और उनके बेटे की घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं सुनील गंभीर रूप से घाल हो गया। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। 

क्या बोले अधिकारी

इस घटना में कार चालक संतोष भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। अधिकारियों ने बतायि कि जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो तुरंत घटनास्थल पर पुलिस दल को भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और अस्पातल भेज दिया। वहीं इलाज के दौरान सुनील ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि भारत सड़क हादसों के मामले में पहले स्थान पर है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कई बार इस मामले पर टिप्पणी कर चुके हैं।