चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों का बिगल फूंका जा चुका है। सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी दल भाजपा दोनों ने ही इस चुनावी युद्ध के लिए अपने-अपने दांव चलने शुरू कर दिए हैं। ऐसे समय में इंडिया टीवी-CNX ने राज्य की जनता का चुनावी मूड जानने के लिए ओपिनियन पोल किया। इस पोल में राज्य की विभिन्न जातियों के लोगों से उनकी चुनावी पसंद को लेकर सवाल किया गया। पोल के परिणाम भी चौंकाने वाले आए हैं। आइए जानते हैं इस ओपिनियन पोल का पूरा परिणाम।
गोंड किसके साथ?
| BJP |
26% |
| कांग्रेस |
49% |
| अन्य |
25% |
साहू किसके साथ? (छत्तीसगढ़ में साहू बनिया कम्युनिटी का हिस्सा है। राज्य में ये वर्ग बहुत प्रभावशाली है और इनकी संख्या भी ज्यादा है। भाजपा ने अपना प्रदेश अध्यक्ष भी अरुण साव को बनाया है।)
| BJP |
48% |
| कांग्रेस |
45% |
| अन्य |
7% |
यादव किसके साथ?
| BJP |
42% |
| कांग्रेस |
45% |
| अन्य |
13% |
कुर्मी किसके साथ?
| BJP |
20% |
| कांग्रेस |
75% |
| अन्य |
5% |
अन्य OBC किसके साथ?
| BJP |
44% |
| कांग्रेस |
43% |
| अन्य |
13% |
ब्राह्मण किसके साथ?
| BJP |
72% |
| कांग्रेस |
16% |
| अन्य |
12% |
राजपूत किसके साथ?
| BJP |
81% |
| कांग्रेस |
15% |
| अन्य |
4% |
जाटव/सतनामी किसके साथ?
| BJP |
53% |
| कांग्रेस |
27% |
| अन्य |
20% |
मुसलमान किसके साथ? (छत्तीसगढ़ में करीब 5 लाख मुस्लिम आबादी है। राज्य में करीब 2% मुस्लिम वोटर हैं जिनका 6 विधानसभा सीटों पर असर है।)
| BJP |
2% |
| कांग्रेस |
90% |
| अन्य |
8% |
इन तारीख को चुनाव व परिणाम
चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव आयोजित करवाने का फैसला किया है। राज्य में 90 विधानसभा सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के परिणाम की घोषणा मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के साथ ही 3 दिसंबर को की जाएगी।
ये भी पढ़ें- India Tv CNX Opinion Poll: मध्य प्रदेश में क्या है जातियों का गुणा-गणित, भाजपा और कांग्रेस के साथ कौन, जानें जनता का मूड
ये भी पढ़ें- VIDEO: PM मोदी के लिफाफे से निकले 21 रुपये? मालासेरी मंदिर के महंत ने बताई दावे की सच्चाई