1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव: शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न, 15 फरवरी को आएंगे नतीजे

छत्तीसगढ़ नगर निकाय चुनाव: शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न, 15 फरवरी को आएंगे नतीजे

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को वोटिंग हुई। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ, बस्तर जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई।

छत्तीसगढ़ में निकाय...- India TV Hindi
Image Source : ANI छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग

रायपुर: छत्तीसगढ़ शहरी निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को वोट डाले गए। बता दें कि राज्य भर में 10 नगर निगमों, 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ, जो  शाम 5 बजे तक जारी रहा। मतदान के बाद अब वोटों की गिनती 15 फरवरी को होनी तय है। इस चुनाव में कुल 44.74 लाख मतदाता हैं जिनमें 22.52 लाख पुरुष मतदाता हैं जबकि 22.73 लाख महिला मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने शहरी निकाय चुनाव के लिए राज्य भर में कुल 597 मतदान केंद्र निर्धारित किये थे।

LIVE Updates
निर्वाचन आयोग के मुताबिक जगदलपुर में शाम 5 बजे तक मतदान का प्रतिशत 69.57 दर्ज किया गया।

बस्तर नगर पंचायत चुनाव में वोटिंग 81.39 प्रतिशत हुई।

मतदान के दौरान हिंसा की खबर नहीं आई, शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

जगदलपुर के वार्ड नंबर 44 के मतदान केंद्र में सुबह 40 मिनट तक ईवीएम मशीन खराब रही।  मशीन ठीक होने के बाद वोटिंग जारी है।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया 15 फरवरी को जगदलपुर नगरीय निकाय और बस्तर नगर पंचायत के मतों की गिनती होनी है

दुर्ग में अस्पताल वार्ड क्रमांक 29 की भाजपा प्रत्याशी रोशनी साहू ने वार्ड से पार्षद पद की निर्दलीय प्रत्याशी बबीता यादव पर जादू टोना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा-बबीता यादव नींबू काटकर फेंक रही हैं।

पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, उनके बेटे पंकज शर्मा और पोता मानस शर्मा ने वार्ड नंबर 32 में वोट डाला। एक साथ तीन पीढ़ियों ने मतदान किया। 
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में अब तक 20 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सभी बूथों पर मतदान के लिए वोटर्स में उत्साह दिख रहा है।

धमतरी में वोटिंग के दौरान एक मतदाता की हार्ट अटेक से मौत हो गई।

रायपुर भाठागांव मतदान केंद्र में कई बूथों की EVM मशीन खराब हो गई है। मशीन खराब होने से मतदान रुक गया है।

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव 2025 के लिए बिलासपुर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला और कहा, "मैंने अपने परिवार के साथ वोट डाला है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप अपने घरों से बाहर आएं और वोट डालें। यह लोकतंत्र का त्योहार है और मैं सभी से इसमें भाग लेने का अनुरोध करता हूं...भाजपा राज्य की सभी सीटें जीतने जा रही है..."

बता दें कि इस चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में 17, 20 और 23 फरवरी को होंगे, जिसके परिणाम क्रमशः 18, 21 और 24 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ मेयर चुनाव के बारे में बोलते हुए, सीएम साव ने कहा, "हम सभी शहरी निकायों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेंगे। 1 फरवरी को, सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराएंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन पार्टी के सदस्यों को सक्रिय करेगा और शहरी निकाय चुनावों के लिए जिम्मेदारियां सौंपेगा।"
(इनपुट-एएनआई)