A
Hindi News छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का फिर दिखा आतंक, बीजापुर में सड़क निर्माण ठेकेदार की कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का फिर दिखा आतंक, बीजापुर में सड़क निर्माण ठेकेदार की कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के एक समूह के आतंक को लेकर लोगों में भय का माहौल है। नक्सलियों ने जिस तरह से सड़क निर्माण का काम कर रहे ठेकेदार की हत्या की है। पुलिस और जांच की टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में नक्सलियों का आतंक दिखा है। जहां सड़क निर्माण ठेकेदार की नक्सलियों ने हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि ठेकेदार इम्तियाज अली का शव रविवार देर रात पामेड पुलिस थाना क्षेत्र में एक सुरक्षा शिविर के पास बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार अली को इलाके में सड़क निर्माण का काम सौंपा गया था। 

मारपीट कर पहले किया अगवा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, माओवादी मिलिशिया के सदस्यों के एक समूह ने रविवार शाम मेटागुडा सुरक्षा शिविर के पास अली से मारपीट की और उसे अगवा कर लिया। अली का सहायक सुरक्षा शिविर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद इलाके में तलाश अभियान शुरू किया। 

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने कहा कि बाद में अली का शव बमराद किया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस की टीम ने कहा कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। 

सरकारी काम में डाली गई बाधा

राज्य के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सली अक्सर सड़क निर्माण ठेकेदारों पर हमला कर निर्माण कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहनों व मशीनों को नुकसान पहुंचाकर सड़क निर्माण कार्यों में बाधा डालने की कोशिश करते हैं। वहीं, अब नक्सलियों ने ठेकेदार की ही हत्या कर दी। (भाषा के इनपुट के साथ)