A
  1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, अगले तीन दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, अगले तीन दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में इन दिनों झमाझम बारिश का दौर जारी है। अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के एक या दो जगहों पर भारी बारिश से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार को उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता अधिक होने की संभावना जताई गई थी, बारिश का दौर जारी रहा। बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली है और तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की द्रोणिका समुद्र तल से अब श्रीगंगानगर, भिवानी, आगरा और कोलकाता से होकर पूर्व दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। द्रोणिका अब उत्तर-पूर्व अरब सागर से गंगिया पश्चिम बंगाल के उत्तरी भागों और आसपास के क्षेत्र में उपरोक्त चक्रवर्ती परिसंचरण तक उत्तर गुजरात, उत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और झारखंड से होकर समुद्र तल से 1.3 किमी और 5.8 किमी ऊपर दक्षिण की ओर झुका हुआ है। 

अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी बारिश

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को प्रदेश में अधिकांश जगहों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं एक दो जगह पर भारी से बहुत भारी बारिश होने और मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसी तरह बारिश की गतिविधियां फिलहाल जारी रहने की संभावना है। 

राजधानी रायपुर में रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और रुक रुककर बारिश होती रही। कई जिलों में सोमवार को भी बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वहीं कोरिया और बस्तर जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है।