रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रायपुर में नेशनल हाईवे 53 पर एक तेज रफ्तार कार रोड डिवाइडर को तोड़कर एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।
पांच लोगों की दर्दनाक मौत
बताया जाता है कि नेशनल हाईवे 53 पर एक कार काफी तेज रफ्तार में जा रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने के चलते यह कार रोड डिवाइडर को तोड़कर सड़क की दूसरी ओर चली गई और सामने से आ रहे एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
रायपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह हादसा रायपुर के बाहरी इलाके मंदिर हसौद पुलिस स्टेशन सीमा के अंतर्गत हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है।