A
Hindi News छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा, लोकल ट्रेन और मालगाड़ी में भिड़ंत, 9 लोगों की मौत, 13 घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा, लोकल ट्रेन और मालगाड़ी में भिड़ंत, 9 लोगों की मौत, 13 घायल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लोकल ट्रेन और मालगाड़ी में भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर है। राहत और बचाव का काम जारी है।

बिलासपुर ट्रेन हादसा- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT बिलासपुर ट्रेन हादसा

बिलासपुर:  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लोकल ट्रेन और मालगाड़ी में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत होने की खबर है जबकि 13लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रेन कोरबा से बिलासपुर की तरफ आ रही थी। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे पर दुख जताया है।

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 

  1. चंपा जंक्शन हेल्पलाइन नंबर- 808595652
  2. रायगढ़ हेल्पलाइन नंबर- 975248560
  3. पेंड्रा रोड हेल्पलाइन नंबर- 8294730162
  4. दुर्घटना स्थल पर उपलब्ध कराया गया हेल्पलाइन नंबर-9752485499, 8602007202

हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के लालखदन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन की आमने-सामने टक्कर हो गई। यह हादसा शाम 4 बजे के आसापास हुआ।  रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया। गैस कटर से क्षतिग्रस्त डिब्बे में फंसे हुए यात्रियों को निकाला जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही दक्षिण पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश और बिलासपुर के मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू वर्क का जायजा लिया।

रेलवे ने सहायता राशि का किया ऐलान

इस बीच रेलवे की ओर से सहायता राशि का ऐलान किया गया है। हादसे में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी जबकि घायलों को एक लाख रुपये रेलवे की ओर से दिए जाएंगे।