A
  1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़: बैलगांव में हुई अनोखी शादी, एक ही मंडप में दो दुल्हनों के साथ दूल्हे ने लिए सात फेरे, फिर किया डांस-देखें वीडियो

छत्तीसगढ़: बैलगांव में हुई अनोखी शादी, एक ही मंडप में दो दुल्हनों के साथ दूल्हे ने लिए सात फेरे, फिर किया डांस-देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ के बैलगांव में अनोखी शादी हुई। एक ही मंडप में एक दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद खुशी खुशी तीनों ने खूब डांस किया। देखें वीडियो...

दो दुल्हनों से दूल्हे ने की शादी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER दो दुल्हनों से दूल्हे ने की शादी

छत्तीसगढ़: कोंडागांव जिले के बैलगांव से सामने आई अजब-गजब तस्वीर सामने आई है। शादी के एक ही मंडप में एक दूल्हे के साथ दो दुल्हनों ने सात फेरे लिए। दूल्हे का नाम हितेश यादव है जिसकी शादी दो युवतियों फूलबती और यामिनी से हुई। दोनों दुल्हनें अलग अलग गांव की रहने वाली हैं। फूलबती नाग शंकरपुर गांव की रहने वाली है और यामिनी देहारी बनियागांव की रहने वाली है। हितेश यादव, फूलबती और यामिनी, तीनों के परिवारों ने साथ बैठकर आपस में शादी का
निर्णय लिया ताकि भविष्य में विवाद न हो। 

Image Source : reporterछत्तीसगढ़ में अनोखी शादी

इस शादी की सबसे बड़ी बात यह है कि दूल्हे और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति से यह रिश्ता तय हुआ, जिसे परिवार और समाज ने भी स्वीकार किया है। शादी से पहले दोनों दुल्हनों के नाम से निमंत्रण कार्ड भी छपवाया गया और सगे संबंधियों में बांटा गया। शादी में शामिल होने दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए और हल्दी, बारात और भोज समेत सभी रस्में धूमधाम से निभाई गईं।
 

देखें वीडियो

हालांकि कानून की मुख्य धारा के अनुसार इस प्रकार का विवाह मान्य नहीं है, लेकिन स्थानीय परंपराओं के चलते इसे सामाजिक स्वीकृति दे दी गई है और एक ही मंडप में हितेश ने फूलबती और यामिनी संग सात फेरे लिए। शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हनों के साथ डांस करता नजर आ रहा है। तीनों इस शादी से खुश दिखाई दे रहे हैं।

देखें शादी का वीडियो


 
कोंडागांव में ये अनोखी शादी 24 मार्च को संपन्न हुई। उससे पहले लगन का कार्यक्रम हुआ और फिर आशीर्वाद समारोह हुआ। शादी समारोह में दोनों दुल्हनों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहा है दूल्हा। लेकिन इस शादी को लेकर कानूनी मुश्किलें सामने आ सकती हैं। क्योंकि जानकारी के मुताबिक शादी को लेकर प्रशासन अब सख्त तेवर अपनाने के मूड में दिखाई दे रहा है। 

(छत्तीसगढ़ से सिकंदर खान की रिपोर्ट)