A
  1. Hindi News
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़: दुधकैयां गांव में दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प, घरों और गाड़ियों में लगाई आग, कर्फ्यू जैसे हालात

छत्तीसगढ़: दुधकैयां गांव में दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प, घरों और गाड़ियों में लगाई आग, कर्फ्यू जैसे हालात

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के दुधकैया गांव में दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प की खबर है। कई घरों को लोगों ने आग के हवाले कर दिया है। काफी संख्या में पुलिसबल मौजूद है।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद गांव में हिंसक झड़प- India TV Hindi
Image Source : REPORTER छत्तीसगढ़ के गरियाबंद गांव में हिंसक झड़प

गरियाबंद: राजिम से लगे दुधकैयां गांव में दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद बवाल मचा है और कर्फ्यू के जैसे हालात बन गए हैं। एक संप्रदाय के अपराधिक तत्वों ने दूसरे संप्रदाय के लोगों से पहले की जमकर मारपीट और फिर मारपीट की खबर सुनते ही दूसरे गुट के लोगों ने मारपीट करने वाले लोगों के घरों पर हमला कर दिया।  घरों में आगजनी की और कई गाड़ियों में आग लगा दी। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। अग्निशमन, एम्बुलेंस, के साथ ही कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद है। कहा जा रहा है कि दूसरे गुट के कुछ लोग जले हुए घरों में फंसे हुए हैं। पुलिस बल मौके पर पहुंची हुई है। पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है और पुलिस चप्पे चप्पे पर नजर रखी हुई है। 

देखें वीडियो