100 करोड़ रुपये, 60 बीमा पॉलिसी और चार शादी, पत्नी ने खोल दी पति की पोल, ऐसे हुआ चौंकाने वाला खुलासा
यूपी के हापुड़ जिले में एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है। अपराध की इस साजिश के बारे में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। बीमा पॉलिसी की पैसे के लिए शख्स ने क्या क्या किया? जानें इस स्टोरी में...

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर दिया, बल्कि इंसानियत को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। यहां एक बेटे पर अपने ही मां, पिता और तीन तीन पत्नियों की संदिग्ध मौतों को "दुर्घटना" का नाम देकर करोड़ों रुपये का बीमा क्लेम लेने का आरोप है। यह मामला उस समय उजागर हुआ जब आईपीएस अधिकारी अनुकृति शर्मा बीमा पॉलिसी के इस फ्रॉड को लेकर बड़े खुलासे कर रही थीं।उन्हें जानकारी मिली की पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई सौ करोड़ के फर्जी बीमा क्लेम हो रहे हैं, इसी दौरान बीमा कंपनियों ने जब जांच की तो पाया कि मुकेश सिंघल के नाम से 64 बीमा पॉलिसीज खरीदी गयी, मगर बीमा रकम विशाल के हाथ लग पाती उससे पहले ही पोल खुल गई।
पुलिस के गिरफ्त में आए विशाल सिंघल के साजिशों की लंबी लिस्ट है, पुलिस पकड़ में विशाल का कारनामा उस समय आया जब संभल में तैनात आईपीएस अधिकारी अनुकृति शर्मा 100 करोड़ रुपये के बीमा घोटाले की जांच कर रही थीं। जांच के दौरान जब वह डेटा खंगाल रही थी तो मेरठ के एक व्यक्ति के नाम पर 64 बीमा पॉलिसियां दर्ज मिलीं और जब कड़ी जोड़ी गई तो विशाल सिंघल का नाम सामने आया।
चौथी पत्नी ने खोली पोल
तीन पत्नियों की मौत के बाद उसका अगला शिकार थी उसकी चौथी पत्नी, लेकिन उसने होशियारी दिखाई और बच गई और उसने ही पोल खोल दी। उसकी विशाल के साथ शादी फरवरी 2024 में हुई थी। उसने बताया कि शादी के बाद उसे पता चला कि विशाल कई शादियां कर चुका है और वह उसकी चौथी पत्नी है। विशाल ने कहा था कि पिता को कैंसर है और वे कुछ दिनों में मर जाएंगे। उसने ये भी बताया कि पिता के नाम पर विशाल ने 3 करोड़ रुपए की बीमा पॉलिसी कराई है। उसने पिता की मौत में सहयोग करने को कहा, लेकिन जब उसने इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की। विशाल ने अपनी इस चौथी पत्नी की रीढ़ की हड्डी तक तोड़ने की कोशिश की। उसने किसी तरह मायके वालों की मदद से अपनी जान बचाई।
जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
जांच में चौकाने वाला खुलासा यह भी है कि उसने कई शादियां की है, पहली पत्नी की मौत के बाद बीमा क्लेम लिया, फिर उसके मन में लालच आया, मां प्रभा देवी को दुर्घटना में मरा साबित करके बीमा क्लेम वसूला। उसके बाद पिता मुकेश सिंघल को अपने दोस्त के साथ गढ़मुक्तेश्वर स्नान के लिए भेजा और अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट में मौत दिखाया। मौत के बाद 39 लाख का क्लेम बीमा कंपनी से मांगा, लेकिन इस बार वह अपनी साजिश में कामयाब नही हो सका और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
इस इंश्योरेंस क्लेम में नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को भी मामला संदिग्ध लग रहा था, उन्होंने भी मामले की गहराई से जांच कराई, तो सामने आया कि विशाल द्वारा पेश किए गए कई दस्तावेज फर्जी पाए गए। कंपनी को शक हुआ कि यह सिर्फ दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश है।
मां पत्नी की मौत का लिया बीमा क्लेम
सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि विशाल पहले भी अपनी मां और पत्नी की मौतों पर बीमा क्लेम ले चुका है। 2017 में मां प्रभा देवी की मौत को भी एक बाइक एक्सीडेंट बताकर 80 लाख रुपये का क्लेम लिया गया था। वहीं पत्नी की मौत पर 30 लाख रुपये का क्लेम मिला और दोनों ही मामलों में एफ आर लग चुकी थी, पुलिस अब इन मामलों को भी ओपन कर रही है। ये भी बीमा क्लेम की साजिश का हिस्सा है।
बीमा के लिए की थीं चार शादियां
बीमा कंपनी ने इस पूरे घटनाक्रम को बेहद संगीन मानते हुए हापुड़ नगर कोतवाली में धोखाधड़ी और हत्या की आशंका को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी विशाल सिंघल और उसके एक साथी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक विशाल चार शादियां कर चुका हे, जिसमें से पहली पत्नी की मौत हो चुकी है बाकी पत्नियां कहां है, किसी को.जानकारी नही है। विशाल का एक बारह साल का बेटा है, जो अब किसी रिश्तेदार के यहां शरण लिए हुए है।
इसके खुलासे के बाद हापुड़ पुलिस ने विशाल और उसके दोस्त को जेल को चुपचाप सलाखों के पीछे भेज दिया है। वहीं विवेचना करने वाली आईपीएस अनुकृति शर्मा ने हापुड़ में हुई विशाल के पिता की एक्सीडेंट की घटना को पूरे केस का आधार बनाया है। इन्श्योरेंस कंपनी की ओर से हापुड़ सिटी में एक और केस दर्ज कराया और विशाल और उसके साथी सतीश की गिरफ्तारी की गयी है। विशाल की शादियां करवाने वाले रिश्तेदार और आनंद अस्पताल का मैनेजर अभी पुलिस के रडार पर है।
(हिमा अग्रवाल की रिपोर्ट)