कल्याणपुरी से लापता 9 साल की बच्ची की लाश गाजियाबाद में मिली, 4 गिरफ्तार
कल्याणपुरी से लापता 9 साल की बच्ची की लाश गाजियाबाद में मिली, 4 गिरफ्तार
Kumar Sonu
Published : Feb 26, 2021 05:13 pm IST, Updated : Feb 26, 2021 07:24 pm IST
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके से 9 साल की लापता बच्ची की लाश गाज़ियाबाद में मिली है। बच्ची 13 फरवरी से लापता थी। पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
Image Source : INDIA TVकल्याणपुरी से लापता 9 साल की बच्ची की लाश गाजियाबाद में मिली, 4 गिरफ्तार
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके से 9 साल की लापता बच्ची की लाश गाज़ियाबाद में मिली है। बच्ची 23 फरवरी से लापता थी। पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस को CCTV फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वो परिवारवालों से पैसा मांगना चाह रहे थे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।