उत्तर प्रदेश: छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर एसिड अटैक
अपर पुलिस अधीक्षक नगर मुकेश चंद्र मिश्रा ने सोमवार को बताया कि पीड़ित 25 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि जब रात में वह खेत से लौट रही थी तभी रास्ता रोककर उसके साथ चार लोगों ने छेड़खानी की और जब विरोध किया तो उसके ऊपर तेज़ाब डाल दिया।
