1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. यूपी: मायके गई पत्नी के न आने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 5 महीने पहले की थी दूसरी शादी

यूपी: मायके गई पत्नी के न आने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर दी जान, 5 महीने पहले की थी दूसरी शादी

पुलिस की टीम ने मृतक युवक का शव कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि मृतक शख्स ने पांच महीने पहले ही दूसरी शादी की थी।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के उभाव थाना क्षेत्र के जिउतपुरा गांव में 30 वर्षीय युवक ने मायके गई अपनी पत्नी के न आने से नाराज होकर फांसी लगा ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

पेड़ में गमछा बांधकर लगाई फांसी

पुलिस के अनुसार, 30 वर्षीय राहुल यादव ने सोमवार देर रात अपने घर के समीप एक पेड़ में गमछा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मंगलवार को तड़के उसे फंदे पर लटके देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक राहुल सीतापुर में कार्यरत पीएसी के जवान कोमल यादव का ज्येष्ठ पुत्र है। 

पहली शादी टूटने के बाद की थी दूसरी शादी

राहुल ने दो शादियां की है। उसने पहली शादी टूटने के बाद उसने पांच महीने पहले दूसरी शादी की थी। राहुल की पत्नी अपने मायके में है। उन्होंने परिजनों से मिली जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि राहुल अपनी पत्नी को विदाई कराकर घर ले आना चाहता था, लेकिन वह आ नहीं रही थी। पत्नी के इनकार से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Latest Crime News