1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. शादी करने के लिए गर्लफ्रेंड को लेकर बेंगलुरु से गोवा पहुंचा युवक, गला रेतकर मार डाला

शादी करने के लिए गर्लफ्रेंड को लेकर बेंगलुरु से गोवा पहुंचा युवक, गला रेतकर मार डाला

दक्षिण गोवा में पुलिस ने प्रेमिका की कथित हत्या के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो प्रताप नगर के एक जंगली इलाके में मृत पाई गई थी। कथित तौर पर यह जोड़ा शादी करने के इरादे से बेंगलुरु से गोवा आया था,

युवती का शव तलाश करती पुलिस- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV युवती का शव तलाश करती पुलिस

गोवा पुलिस ने गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। युवती प्रताप नगर के एक जंगली इलाके में मृत पाई गई थी। पुलिस ने बताया कि संजय केविन एम नामक एक व्यक्ति को   प्रेमिका रोशनी की कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। रोशनी भी उसी इलाके की रहने वाली थी। पीड़िता का शव सोमवार शाम को प्रताप नगर के एक जंगली इलाके से बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक उसकी हत्या गला रेतकर कर की गई है।

गोवा में दोनों के बीच हुआ था विवाद

साउथ गोवा के एसपी टीकम सिंह ने बताया कि प्राथमिक रूप से देखकर नजर आ रहा है, कि प्रेम प्रसंग में हुए विवाद की वजह से इस हत्या को अंजाम दिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह कपल हाल ही में शादी करने की योजना के साथ बेंगलुरु से गोवा आया था। हालांकि, कथित तौर पर उनके बीच विवाद के कारण लड़के ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस रजिस्टर करते हुए जांच शुरू कर दी है। 

Image Source : india tvपुलिस की हिरासत में आरोपी

बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया प्रेमी

पुलिस के अनुसार, यह जोड़ा हाल ही में गोवा आया था। पुलिस ने कहा, "वे शादी करने के लिए बेंगलुरु से गोवा आए थे। लेकिन किसी अज्ञात कारण से दोनों के बीच विवाद हो गया और दो दिन पहले संजय ने रोशनी की हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। हत्या का मामला सोमवार शाम को सामने आया, जब रोशनी का शव दक्षिण गोवा के प्रताप नगर के वन क्षेत्र में मिला। पुलिस ने पुष्टि की कि उसका गला रेत दिया गया था। शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और संजय की ओर इशारा करते हुए एक सुराग मिला। अपराध का पता चलने के 24 घंटे के भीतर ही उसे बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया।

इनपुट: सुशील शुक्ला, गोवा

 

Latest Crime News