नागपुर के एक होटल में बेंगलुरु के रहने वाले मां बेटे ने सुसाइड करने की कोशिश। इस दौरान बेटे की मौत हो गई और मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक की शादी डेढ़ महीने पहले हुई थी। बेंगलुरु में शादी के लगभग डेढ़ महीने बाद युवती ने आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद युवती के परिजनों ने बेंगलुरू के एक थाने में दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। इससे परेशान होकर मां-बेटे नागपुर आ गए और नागपुर के एक होटल में सुसाइड करने की कोशिश की। इस घटना में बेटे की मौत हो गई और मां की हालत गंभीर है। मां का नाम जयंती और बेटे का नाम सूरज है, दोनों बेंगलुरु के रहने वाले हैं।
नागपुर सोनेगांव थाने के पुलिस निरीक्षक नितिन मगर ने बताया कि सूरज की शादी कुछ महीने पहले ही हुई थी। सूरज की पत्नी ने गुरुवार को बेंगलुरु में सुसाइड कर लिया। मृतक लड़की के परिजनों ने दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाते हुए बेंगलुरु के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। इस बीच मां-बेटा नागपुर पहुंच गए थे। दोनों एक लोकल होटल में रुके थे। दोनों ने उसी होटल में सुसाइड करने की कोशिश की। इस घटना में युवक की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस निरीक्षक ने बताया कि सुसाइड करने वाले व्यक्ति के भाई संजय सिवन्ना पुलिस थाने को यह जानकारी दी की उसके भाई और उसकी मां ने नागपुर के वर्धा रोड स्थित होटल में सुसाइड की कोशिश की, जिसमें भाई की मृत्यु हो गई। युवक की मां ने भी कोशिश की थी ,लेकिन वह बच गई। मृतक सूरज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके डेढ़ महीने पहले शादी हुई थी ,दो दिन पहले उसकी पत्नी ने सुसाइड किया था। उस वजह से उसकी पत्नी के घर वालों ने उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की थी। इनकी मानसिक स्थिति खराब थी, इसलिए वह यहां पर रहने आए थे। इस कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें-
पुणे महानगरपालिका चुनाव:'चाचा-भतीजे' में क्यों नहीं बनी बात? MVA के पास वापस लौटी शरद पवार की एनसीपी
BMC Elections 2026: मुंबई की कितनी सीटों पर मुस्लिम वोटर्स किंगमेकर? जानिए सियासी समीकरण
Latest Crime News