1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मैं उससे बेइंतहा प्यार करता था, लेकिन....प्रेमी ने प्रेमिका की कर दी निर्मम हत्या, जानें कैसे खुला राज

मैं उससे बेइंतहा प्यार करता था, लेकिन....प्रेमी ने प्रेमिका की कर दी निर्मम हत्या, जानें कैसे खुला राज

यूपी के गोरखपुर में एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि साथ रहने की जिद कर रही थी इसीलिए मार डाला। जानें कैसे हुआ खुलासा?

प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका का रेत दिया गला- India TV Hindi
Image Source : प्रतीकात्मक फोटो प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका का रेत दिया गला

गोरखपुर जिले में एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। एक युवक को अपनी ही पूर्व प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसकी शादी मई महीने में हो चुकी थी। इस क्राइम की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। घटना 23 नवंबर को जंगल रसूलपुर गांव में हुई थी। मृतका शिवानी शादी केबाद अपनी चचेरी बहन की शादी में अपने मायके आई थी और उसका शव उसके मायके के बाथरूम में पाया गया था।  

पुलिस के अनुसार, शिवानी के गले पर गहरे घाव थे, जैसे उसने मौत से पहले उसने अपनी जान बचाने की काफी कोशिश हो। पुलिस ने जांच के दौरान शादी की वीडियो फुटेज में देखा जिसमें आरोपी युवक  विनय निशाद उर्फ दीपक शिवानी के पास खड़ा दिखाई देता है और इस फुटेज के बाद दोनों अचानक वहां से गायब हो जाते हैं। दरअसल, विनय निशाद से शिवानी प्यार करती थी। वह उसके घर से लगभग 500 मीटर दूर रहता था। कॉल रिकॉर्ड से पता चला कि दोनों उस रात कफी देर तक बात कर रहे थे।

मैं शिवानी से बेइंतहा प्यार करता था

पुलिस ने कुत्तों की मदद से आरोपी के घर तक का रास्ता ट्रेस किया और हत्या में इस्तेमाल हंसिया भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शिवानी से छुटकारा पाने के लिए ऐसा किया। उसने बताया कि दोनों देर रात तक बात करते रहे और फिर दो बजे उसने गला काट दिया। 

पहले तो उसने पुलिस को काफी देर तक भ्रमित करता रहा कि वह शिवानी से बेइंतहा प्यार करता था और उसे नुकसान पहुंचाने की बात सोच भी नहीं सकता। जब कड़ाई से पूछताछ शुरू हुई तो वह टूट गया और सच उगल दिया और बताया कि वह उसके साथ रहने की जिद कर रही थी, इसीलिए उसे मार डाला। उसके कबूलनामे के बाद पुलिस ने वह हंसिया भी बरामद कर लिया, जिससे उसने शिवानी का गला काटा था। 
 

ऐसे हुआ मर्डर का खुलासा
घटना के बाद जांच टीम ने शिवानी की चचेरी बहन की शादी का वीडियो दोबारा खंगाला तो उस फुटेज में रात करीब 10 बजे जयमाला के दौरान विनय, शिवानी से थोड़ी दूरी पर मंडप के पास मौजूद दिखाई दिया था और इसके बाद दोनों किसी भी रिकॉर्डिंग में नजर नहीं आए थे। पुलिस को तभी शक हुआ और तभी लगा था कि विनय ने ही शिवानी की हत्या की होगी। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और सभी साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है।

Latest Crime News